0

आसनसोल पुस्तक मेला 2024 का शुभारंभ, डीएम ने कहा – पुस्तकें हैं सच्ची साथी

By Jan 10, 2026

आसनसोल के पोलो ग्राउंड में युवा शिल्पी संसद द्वारा आयोजित 42वें आसनसोल पुस्तक मेले का शुभारंभ प्रसिद्ध साहित्यकार जया मित्रा और जिलाधिकारी पोन्नाबलम एस ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आसनसोल में एक महीने के भीतर दो पुस्तक मेले लगते हैं, जो शहर की साहित्यिक रुचि को दर्शाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज कितना भी आधुनिक हो जाए, किताबें हमेशा इंसान की सच्ची साथी बनी रहेंगी।

साहित्यकार जया मित्रा ने युवा शिल्पी संसद के 42 वर्षों से चले आ रहे इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में इसके विस्तार के लिए सहयोग की अपील की। मेले के सचिव सौमेन दास ने बताया कि 10 जनवरी से मंचीय कार्यक्रम शुरू होंगे और 18 जनवरी को एक संगीत कार्यक्रम के साथ मेले का समापन होगा। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, ‘कहानी सुनिए’ जैसे विशेष कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेले में बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं की पुस्तकों के कुल 50 स्टॉल लगाए गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें