0

Kanpur Dehat accident: घाटमपुर के दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम, मेडिकल कॉलेज में मचा हाहाकार

By Jan 7, 2026

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के लिए मंगलवार की रात कहर बनकर आई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक पर सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव असवागपुर में मातम छा गया। परिजन रात में ही अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां दोनों की मौत की पुष्टि होने पर कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान ध्रुव सिंह और अंकित के रूप में हुई है, जो असवागपुर के निवासी थे। ध्रुव की मां सुनीता अपने बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं, जबकि भाई अजय और बहन सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अंकित की मां मीना देवी भी सदमे में हैं। अंकित के पिता जयसिंह ने बिलखते हुए कहा कि इस हादसे ने उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया और घर का चिराग बुझ गया। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान, kanpur news

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार घाटमपुर के दो...
By Jan 7, 2026

कानपुर देहात: चरस तस्करी में युवक को एक साल की जेल, NDPS Act केस में सजा

कानपुर देहात की एडीजे कोर्ट संख्या-5 ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक युवक को चरस तस्करी का दोषी पाते हुए एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर दस हजार...
By Jan 7, 2026

झींझक में केबिल बॉक्स जलने से 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

कानपुर देहात के झींझक में एक केबिल बॉक्स में आग लगने की घटना ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे कुंतलिया गांव के पास केबिल बॉक्स में आग...
By Jan 7, 2026

साझा करें