बंथरा में डाला चालक ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव, Banthra News
बंथरा के खसरवारा गांव में शनिवार सुबह एक डाला चालक बाल गोविंद रावत (48) का शव फंदे से लटका मिला। परिवार ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे के सहारे लटके हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बाल गोविंद रावत के बेटे लवकुश ने बताया कि शुक्रवार रात जब वह पिता को खाना देने गया था, तब वह नशे की हालत में थे। लवकुश खाना देकर लौट आया। शनिवार सुबह जब लवकुश पिता को जगाने गया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद परिवार ने दरवाजा तोड़ दिया।
पुलिस को जांच के दौरान टिफिन के पास शराब की एक बोतल मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाल गोविंद ने शराब के नशे में ही आत्महत्या की है। बेटे ने यह भी बताया कि करीब पांच महीने पहले बाल गोविंद ने अपना डाला बेचकर बेटे के लिए ऑटो खरीदा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
अलीगढ़ में किशोरी की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news में जांच शुरू
अलीगढ़ में किशोरी ने की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news
अलीगढ़ में ‘हिन्दू संगम’ के लिए निकली भव्य रथ यात्रा, समाज को जोड़ने का दिया संदेश (Aligarh news)
राज्यमंत्री अजीत सिंह ने किदवई नगर MLA के परिवार को दी सांत्वना, UP politics news
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने किदवई नगर विधायक के परिवार को दी सांत्वना, Kanpur politics news
नेहा राठौर विवाद: Lucknow Police लेगी कानूनी राय, आगे की कार्रवाई पर मंथन
कानपुर में वृद्ध कारोबारी की 26 दिन बाद मौत, बीमारी से परेशान होकर खुद को मारी थी गोली; Kanpur news
लखनऊ में RSS के Hindu conference में समाज की कुरीतियों पर चिंता, एकता का आह्वान
