लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
लखनऊ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नगराम क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 990 ग्राम मार्फीन जब्त की गई है। जब्त की गई मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
यह गिरफ्तारी नगराम के घुड़सारा गांव के पास बड़ी नहर के किनारे हुई। पकड़े गए दोनों आरोपी रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलदीप सिंह और अंकुश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मार्फीन के अलावा एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में इस धंधे में उतरे थे। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नगराम थाने में मुकदमा दर्ज किया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। यह कार्रवाई प्रदेश में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
GST reform: छोटे कारोबारियों की मुश्किलें दूर करने की मांग, ASSOCHAM ने CAG को सौंपी रिपोर्ट
