0

UP 5G network: पूर्वी यूपी के सभी तहसील मुख्यालयों तक पहुंचा 5G, 60 गांवों में 4G सैचुरेशन की तैयारी

By Dec 31, 2025

दूरसंचार विभाग (DoT) आम जनता को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों में 5G सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे आम नागरिकों को तेज और सुगम इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। विभाग को इस साल लोक शिकायत पोर्टल, ई-मेल, पत्र और अन्य माध्यमों से कुल 1052 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका औसतन पांच कार्य दिवस में प्रभावी निस्तारण किया गया। प्राप्त होने वाली शिकायतें मुख्य रूप से मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, मोबाइल टावर स्थापना तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित रहती हैं।

लोक शिकायतों के निस्तारण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उत्तर प्रदेश (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 60 ऐसे राजस्व ग्राम हैं, जहां किसी भी दूरसंचार सेवा प्रदाता का उपयुक्त 4G मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने इन 60 राजस्व ग्रामों को डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत संचालित 4G सैचुरेशन योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

इन गांवों में लगेंगे नए 4G मोबाइल टावर

योजना के तहत 9 जिलों के 13 राजस्व ग्रामों में नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इनमें ललितपुर (पिपरिया रामगढ़, गुन्द्रापुर, सतवांसा), झांसी (परगहना, मथुरापूरा), बहराइच (दापोली), सोनभद्र (मरकुरी), हमीरपुर (ममरेजपुर डांडा), चित्रकूट (रुकमा खुर्द), श्रावस्ती (असनहरिया), चंदौली (छीतमपुर) और लखीमपुर खीरी (रामपुर ग्रांट) शामिल हैं।

माघ मेला क्षेत्र में नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी

अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 6 सेल ऑन व्हील (COW) मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। इन टावरों के माध्यम से कुल 53 नए बीटीएस स्थापित किए जाएंगे। इनमें बीएसएनएल के 6, जिओ के 20, एयरटेल के 15 और वोडाफोन आइडिया के 12 बीटीएस शामिल हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News

लखनऊ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नगराम क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 990 ग्राम...
By Dec 31, 2025

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में उत्साह का माहौल रहा। बुधवार को शहर के राजेंद्र नगर इलाके में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह...
By Dec 31, 2025

लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)

लखनऊ के विकासनगर मोड़ पर लाई-चना बेचने वाले 50 वर्षीय लालाराम की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार रात को सोते समय ईंट से सिर कुचलकर लालाराम की हत्या...
By Dec 31, 2025

लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना

लखनऊ में राज्य कर विभाग ने चार व्यापारियों के खिलाफ 57.65 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला दर्ज कराया है। इन व्यापारियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी पते पर बोगस फर्में बनाकर सरकार...
By Dec 31, 2025

यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के जिला अस्पतालों में सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड पर कैंसर उपचार इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह पहल उन जिलों पर केंद्रित होगी जहां वर्तमान में मुफ्त...
By Dec 31, 2025

कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद

कानपुर दक्षिण के किदवईनगर में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान और...
By Dec 31, 2025

कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम को एक परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम जब कब्जा हटाने पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने...
By Dec 31, 2025

नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश और देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह नया साल सभी के जीवन में अच्छी सेहत और...
By Dec 31, 2025

साझा करें