Ghaziabad: फर्जी PAN card से लिया 20 लाख का लोन, बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक से लाखों रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एसबीआई की वसुंधरा शाखा से 20.45 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया था। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब आरोपी ने लोन की किस्तें जमा करना बंद कर दिया।
बैंक अधिकारियों ने जब लोन डिफॉल्ट होने पर जांच शुरू की, तो पता चला कि लोन आवेदन के साथ जमा किया गया पैन कार्ड फर्जी था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने खराब क्रेडिट स्कोर को छिपाने के लिए इस फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया था।
बैंक की शाखा प्रबंधक ज्योति सिंह ने आरोपी राजेंद्र पाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गाजियाबाद में 2025: उद्योगों को मिली संजीवनी, लेकिन जमीन की कमी बनी चुनौती (Ghaziabad industry news)
गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर, GRAP पाबंदियों के बावजूद हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में
गाजियाबाद: किसान की निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से सना शव; Hammer से वार कर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में BJP नेता के स्वागत से लगा जाम, 2 KM तक फंसी गाड़ियां (Ghaziabad news)
गाजियाबाद में कुत्तों को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए छेड़खानी के आरोप, केस दर्ज | Ghaziabad news
