Agra News: क्रिसमस की छुट्टियों में ताजमहल देखने उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, 70 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
आगरा में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। रविवार को 70 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, जिससे स्मारक पर भीड़ का भारी दबाव देखा गया। पर्यटकों को टिकट लेने और सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। पश्चिमी गेट पर कतार नीम तिराहा तक पहुंच गई, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है। रविवार को सुबह कोहरे और ठंड के कारण भीड़ कम थी, लेकिन 10 बजे के बाद धूप निकलने पर पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर टिकट स्कैनिंग और सुरक्षा जांच के लिए पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मुख्य मकबरे पर भी ऊपर जाने के लिए पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहयोग से विशेष इंतजाम किए। मुख्य मकबरे और चमेली फर्श पर क्यूआर मैनेजर लगाए गए और रॉयल गेट के सामने बैरीकेडिंग की गई। कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई ताकि भीड़ को संभाला जा सके।
भीड़ के दौरान कुछ पर्यटकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। ट्यूनीशिया की एक पर्यटक भीड़ में अपने साथियों से बिछड़ गईं, जिन्हें ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने 30 मिनट में मिला दिया। वहीं, बिहार से आए एक पर्यटक का बैग ऑटो में छूट गया था, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढकर वापस सौंपा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर PRV की अवैध वसूली, शिकायत के बाद लौटाए 1500 रुपये | Agra news
नए साल के जश्न पर Agra police news: हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं नियम
Agra news: ताजमहल पर विंटर वेकेशन की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार
आगरा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला (Agra news)
Miss Diva Supernational 2025 जीतकर लौटीं अवनि गुप्ता, बोलीं- ‘सपने जरूर देखें’
आगरा की बेटी अवनि गुप्ता ने जीता Miss Diva Supernational 2025 का खिताब, युवाओं को दिया खास संदेश
आगरा को नए साल का तोहफा, MSME के लिए गेम चेंजर बनेगा UP का पहला Flatted Factory कॉम्प्लेक्स
आगरा में यूपी का पहला ‘फ्लैटेड फैक्ट्री’ कॉम्प्लेक्स, MSME को मिलेगी नई उड़ान (Agra news)
