Thalapathy Vijay के इवेंट में TVK के नारे, फैंस ने मचाया धमाल; मलेशिया में हुआ ‘जना नायकन’ का ऑडियो लॉन्च
अभिनेता विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट मलेशिया के बुकिट जलील स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस इवेंट में विजय के फैंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। इवेंट के दौरान फैंस ने विजय की राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के नारे लगाए, जिससे यह कार्यक्रम सिर्फ फिल्म प्रमोशन तक सीमित न रहकर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया।
इवेंट में कई सिंगर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। सिंगर टिप्पू ने विजय की फिल्म ‘घिल्ली’ के गाने ‘अरजुनारु विल्लू’ पर परफॉर्म किया, जिस पर फैंस ने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन कर दी और पूरा स्टेडियम जगमगा उठा। वहीं, सिंगर विजय येसुदास ने फिल्म ‘कथ्थी’ का इमोशनल गाना ‘यार पेत्रा मगनो’ गाया। इस दौरान स्क्रीन पर फिल्म के विजुअल्स दिखाए गए, जिससे फैंस भावुक हो गए।
इवेंट में परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेस और सिंगर एंड्रिया यिर्मयाह ने ‘मास्टर’ फिल्म में विजय के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कई हिट गाने गाए और कहा कि फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस करेंगे। एआर रहमान के गाने ‘आलापोरान तमिझन’ पर फैंस ने परफॉर्मर्स के साथ मिलकर गाना गाया और जमकर डांस किया। इस इवेंट को 1 या 4 जनवरी को प्रसारित किए जाने की संभावना है।
सऊदी अरब ने अमेरिका से ज्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट, MEA ने जारी किए आंकड़े (Indian deportation)
Aravalli mining विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सोमवार को CJI की बेंच करेगी सुनवाई
अरावली खनन विवाद: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई, CJI बेंच ने लिया संज्ञान
बिहार में जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) के मुआवजे में देरी, परियोजनाओं पर असर; प्रधान सचिव ने मांगी रिपोर्ट
बरेली में बर्थडे पार्टी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप; पुलिस ने की कार्रवाई
Kasganj news: सिढ़पुरा के राजवाह में मिले जानवरों के अवशेष, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
प्रयागराज में ‘शक्ति सृजन’ अभियान शुरू, हर्षा रिछारिया ने युवाओं से की खास अपील | Prayagraj news
‘द ताज स्टोरी’ के बाद अब ‘द सीकरी फाइल्स’, Fatehpur Sikri news पर बनेगी वेब सीरीज
