बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ Agra news: विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका प्रदर्शन, फूंका पुतला
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन पर हो रहे उत्पीड़न को तुरंत रोका जाए।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं की आवाज को सड़क से संसद तक उठाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक वहां हिंदुओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती, संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर हमले, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और जबरन पलायन जैसी घटनाएं मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने विश्व समुदाय से इन घटनाओं का संज्ञान लेने की अपील की। संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों मंचों पर उठाया जाएगा।
