0

बठिंडा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत (Bathinda news)

By Dec 21, 2025

पंजाब के बठिंडा जिले के बुढलाडा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां वार्ड नंबर 19 की एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार, यह घटना अहमदपुर रेलवे फाटक के पास हुई।

रेलवे चौकी के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें रेलवे विभाग से सूचना मिली थी कि अहमदपुर रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था।

देर शाम महिला की पहचान आईटीआई चौक निवासी गमदूर कौर पत्नी हरिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें