0

पश्चिम चंपारण में ATM लूट से हड़कंप, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल; बेकाबू Bihar crime news

By Dec 21, 2025

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए तमाम कदमों के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में बेतिया में हुई एटीएम लूट की बड़ी वारदात ने एक बार फिर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

19 दिसंबर की रात नगर थाना क्षेत्र के आलोक भारती चौक और नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी स्थित एसबीआई एटीएम को अपराधियों ने गैस कटर से काटकर 25 लाख 26 हजार 300 रुपये की चोरी कर ली। अपराधी इनोवा कार से आए थे और वारदात से पहले एटीएम सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

यह घटना तब हुई जब जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विगत कुछ वर्षों में कई स्तरों पर कदम उठाए गए हैं। थानों की संख्या बढ़ाई गई, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई और सदर अनुमंडल का विभाजन कर अतिरिक्त डीएसपी की नियुक्ति तक की गई। इसके बावजूद चोरी, ठगी और सेंधमारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

एटीएम चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम से जांच कराई। आसपास और अपराधियों के संभावित आने-जाने के रास्तों पर लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। लेकिन अब तक किसी भी अपराधी का सुराग नहीं मिल सका है। हर तरफ निगरानी के दावों के बावजूद अपराधियों का चेहरा किसी फुटेज में कैद नहीं हो पाया है।

जिले में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे महज लगे होने तक सीमित नजर आते हैं। उनकी नियमित निगरानी, रखरखाव और रियल टाइम मॉनिटरिंग की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं देती। पुलिस गश्ती और स्थानीय सूचना तंत्र की सुस्ती का फायदा अपराधी खुलेआम उठा रहे हैं। एटीएम से चोरी की घटना के बाद पुलिस की गश्ती टीम पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

SIR पर राहुल गांधी को नसीहत, ‘बिहार में सबक मिल चुका है’; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एसआईआर (SIR) का विरोध करने को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एसआईआर...
By Dec 21, 2025

दरभंगा: मखाना रिसर्च सेंटर में छात्रों को मिला प्रेरक संदेश, ‘जिम्मेदार युवा सोच से बनेगा भारत का भविष्य’

दरभंगा के राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर के 60 स्नातक छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक-औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दल में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड,...
By Dec 21, 2025

मैथिली ठाकुर ने अलीनगर में किया बड़ा ऐलान, स्कूल-अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं; Bihar news

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मैथिली ठाकुर ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र...
By Dec 21, 2025

बिहार के सिवान में बनेंगे मॉडल स्कूल, सभी 19 प्रखंडों में मिलेगी Smart Class की सुविधा

बिहार सरकार ने राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत सिवान जिले के सभी 19 प्रखंडों में एक-एक सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल के...
By Dec 21, 2025

बिहार में किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आलू-मक्का की अंतरवर्ती खेती से Farmers Income में वृद्धि

बढ़ती जनसंख्या और कृषि योग्य भूमि के लगातार घटते क्षेत्रफल के बीच किसानों की आय बढ़ाना एक बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीन...
By Dec 21, 2025

रोहतास में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण | Rohtas news

बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन ने नोखा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। शनिवार को शुरू हुए इस अभियान में जेसीबी का इस्तेमाल कर कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।...
By Dec 21, 2025

बिहार: पहली बार क्षेत्र में पहुंचीं BJP MLA Maithili Thakur, ग्रामीणों ने रखी समस्याओं की झड़ी

लोकगायिका से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू किया। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा विदेश्वर...
By Dec 21, 2025

ठंड में High Blood Pressure के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

कड़ाके की ठंड के कारण बिहार सहित कई राज्यों में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के...
By Dec 21, 2025

साझा करें