सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर मां पूनम सिन्हा का खुलासा, ‘मुझे नहीं पता था’, एक्ट्रेस ने कहा- ‘झूठ मत बोलो’
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल जून में हुई थी। दोनों ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद शादी की। हाल ही में यह कपल फराह खान के यूट्यूब चैनल पर नजर आया, जहां सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान फराह खान ने पूनम सिन्हा से पूछा कि उन्हें सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते के बारे में कब पता चला। पूनम ने जवाब दिया कि उन्हें पांच साल पहले तक कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें महसूस हो रहा था कि सोनाक्षी और जहीर के बीच कुछ चल रहा है।
फराह खान ने मजाक में कहा कि यह खबर तो नेपाल तक फैल गई थी, लेकिन आपको कब पता चला? इस पर सोनाक्षी हंस पड़ीं और कहा कि उन्हें सब पता था। पूनम सिन्हा ने बताया कि जहीर ने सोनाक्षी को नॉर्दर्न लाइट्स देखने के दौरान प्रपोज किया था। जब फराह ने कहा कि वे कई सालों से डेट कर रहे थे, तो पूनम ने फिर दोहराया कि उन्हें नहीं पता था।
इस पर सोनाक्षी ने अपनी मां को टोकते हुए कहा, ‘मां, कैमरे पर झूठ मत बोलो। मैंने सबसे पहले आपको ही बताया था, पापा को भी नहीं बताया था।’ पूनम ने बताया कि उन्हें तब एहसास हुआ कि कुछ चल रहा है जब सोनाक्षी जहीर के लिए स्नैक्स की ट्रे लाने जैसे छोटे-मोटे काम करने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी।
