0

कासगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, रात्रि गश्त को बनाएं अधिक प्रभावी

By Dec 18, 2025

इज्जतनगर मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को कासगंज रेलवे स्टेशन का दौरा किया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए ट्रेनों और रेल पटरियों पर रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

मंडल सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्वान शाखा और आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। इसके अलावा, उन्होंने पोस्ट पर उपलब्ध हथियारों और गोला-बारूद का रजिस्टरों से मिलान किया और मालखाने में रखे माल मुकदमाती की भी जांच की।

आरपीएफ जवानों के साथ एक सुरक्षा सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं और ग्रीवांस को सुना गया। श्री श्रीवास्तव ने जवानों को निष्ठापूर्वक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एक बार फिर सर्दी के मौसम में ट्रेनों और रेल पटरियों पर गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस निरीक्षण से रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को बल मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें