0

नोएडा: कैब ड्राइवर की धमकी से सहमी छात्रा, जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूदी

By Dec 18, 2025

नोएडा के सेक्टर-68 में एक कोचिंग सेंटर से गाजियाबाद जा रही छात्रा के साथ कैब चालक द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलती कार से छलांग लगा दी।

30 नवंबर की रात 11:40 बजे छात्रा ने गाजियाबाद जाने के लिए कैब बुक की थी। वैग्नआर कैब लेकर पहुंचे चालक सौरभ ने छात्रा को बैठाया। छात्रा का आरोप है कि चालक ने मैप की लोकेशन से अलग दूसरे कट से गाड़ी आगे बढ़ा दी। गलत रास्ते पर जाता देख छात्रा ने विरोध किया तो आरोपित बहस करने लगा। दोनों के बीच चलती गाड़ी में काफी कहासुनी हुई।

मामला शांत न होने पर आरोपित ने पीड़िता को धमकी देकर शांत करा दिया। अनहोनी की आशंका के चलते छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती गाड़ी से सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क पर गिरने से उनके शरीर पर चोट भी आ गईं। घटना से सहमी छात्रा ने तुरंत स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और छात्रा की बुकिंग डिटेल के आधार पर पुलिस ने कैब चालक सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन चुनाव की तारीख बदली, अब 17 जनवरी को होगा मतदान | Noida election news

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के आगामी चुनावों की तारीख को बदल दिया गया है। पहले यह चुनाव 10 जनवरी को निर्धारित था, लेकिन अब मतदान 17 जनवरी को होगा। यह निर्णय एसोसिएशन की आम सभा...
By Dec 18, 2025

साझा करें