सोशल मीडिया पर रहें सावधान! पुलिस चला रही ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए
जिला पुलिस एवं मिशन शक्ति की टीमों द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों मे ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी पूर्वक चलाए जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। एसपी अंकित शर्मा के निर्देशन में जिले के भी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन जागृति अभियान फेज-05 के तहत कार्यकम आयोजित किए गए। उन्हें ऑपरेशन जागृति के संबंध में बताया गया। महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया।
युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं-किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए नए कानूनों एवं उनके दुरुपयोग व यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जागृत किया। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना सोरों, ढोलना, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, सिकंदपुर वैश्य, सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा भी जन-चौपाल लगाकर मिशन जागृति के तहत जागरूकता की गई।
