0

मुजफ्फरपुर: 56 व्याख्याताओं की नियुक्ति रद्द, योगदान नहीं देने पर विभाग ने लिया एक्शन; जानें पूरा मामला

By Dec 17, 2025

पालीटेक्निक संस्थानों में योगदान के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक योगदान नहीं करने के कारण 56 व्याख्याताओं की नियुक्ति रद कर दी गई है। सभी व्याख्याताओं को योगदान के लिए इच्छुक नहीं मानते हुए विभाग की ओर से इसकी कार्रवाई की गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न संकायों में व्याख्याता के पद पर अनुशंसित उम्मीदवारों को नियुक्ति एवं पदस्थापन करते हुए माह के भीतर योगदान करना था। इसमें कई व्याख्याताओं की ओर से योगदान करने के लिए तिथि विस्तारित करने का अनुरोध किया गया। विभाग की ओर से समय-समय पर इसको विस्तारित किया गया। नियुक्ति के बाद भी अधिसूचित संस्थान में योगदान समर्पित नहीं करने वालों को 15 जुलाई तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया। कहा गया है कि इस अवधि तक योगदान नहीं करने पर यह माना जाएगा कि वे योगदान के लिए इच्छुक नहीं हैं।

इसमें सिविल ब्रांच के 12, इलेक्ट्रिकल के 15, मैकेनिकल ब्रांच के 15, इलेक्ट्रानिक्स के पांच, अंग्रेजी के दो, गणित के तीन, रसायनशास्त्र के दो, अर्थशास्त्र के एक और कंप्यूटर साइंस के एक व्याख्याता शामिल हैं। इसमें वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, छपरा, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी के राजकीय पालीटेक्निक शामिल हैं।

एमआइटी समेत इंजीनियरिंग कालेजों में अगले वर्ष छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए कुल 73 दिनों का अवकाश होगा। इसमें 65 दिन अवकाश होगा और आठ दिन इस बीच रविवार आएगा। बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2026 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी एमआइटी समेत सभी इंजीनियरिंग कालेजों को भेजी गई है।

अगले वर्ष गर्मी की छुट्टी 30 दिनों की होगी। यह एक जून से 30 जून तक होगा। इस अवधि में चार रविवार आएंगे। दूसरी ओर अगले वर्ष शिक्षकों को सात दिनों का शीतकालीन अवकाश भी मिलेगा। इसमें क्रिसमस की छुट्टी को भी शामिल किया गया है। शिक्षकों के बीच से शीतकालीन छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। कुछ शिक्षकों को मानना था कि विभाग की ओर से शीतकालीन छुट्टी में कटौती कर दी जाती है। कोरोना के बाद के वर्ष में गर्मी छुट्टी में भी सत्र को नियमित करने और परीक्षा संबंधी कार्य को लेकर पूर्व में शिक्षकों से काम लिया गया था। इस अवधि में पठन-पाठन पूरा करना था। जनवरी में नववर्ष, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी का अवकाश होगा। वहीं फरवरी में संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 80 लोग बन रहे शिकार; क्यों बढ़ रही है आक्रामकता?

मुजफ्फरपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। ठंड के बढ़ते असर के साथ ही कुत्तों के हमले की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे माडल अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की...
By Dec 17, 2025

मुजफ्फरपुर PNB घोटाला: ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 83 लाख रुपये जब्त; ऐसे दिया गया 1.29 करोड़ की ठगी को अंजाम

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुजफ्फरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी कर एक करोड़ 20 लाख रुपये निकासी करने के मामले में जांच शुरू की है। इससे पहले ईडी ने 11 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में...
By Dec 17, 2025

साझा करें