शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का नया अवतार, क्या IPL 2026 का खिताब पक्का?
गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्न हुई मिनी नीलामी में कुल पांच खिलाड़ी खरीदे, जिसमें से तीन विदेशी रहे। फ्रेंचाइजी ने कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर सबसे ज्यादा रकम 7 करोड़ रुपये खर्च किए। इंग्लिश ओपनर टॉम बैंटन को बेस प्राइस में पाकर गुजरात ने चतुराई दिखाई।
गुजरात ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बैलेंस बनाने की पूरी कोशिश की है। टीम में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का अच्छा संयोजन है। पिछले साल चोटिल होकर बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स के इस सीजन उपलब्ध रहने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। हार्दिक की कप्तानी में टीम एक खिताब जीत चुकी है। गिल की कप्तानी टीम पहला और अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी।
साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने बढ़िया काम किया है। जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान अपनी पावर हिटिंग से मैच का रुख बदलने में सक्षम है। मानव सुथार टीम की जरूरत के हिसाब से खेलने में माहिर हैं। वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। राशिद खान की बल्लेबाजी भला कौन भूल सकता है। जरूरत पड़ने पर वह भी लंबे शॉट लगा सकते हैं। टीम में आर साई किशोर और राशिद मौजूद हैं।
टीम के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी और युवा गेंदबाज मौजूद हैं। हेड कोच आशीष नेहरा इनका अच्छे से इस्तेमाल करना भी जानते हैं। कुल मिलाकर टीम का हर विभाग पैक है।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
Vantara में Messi का ‘देसी’ अवतार! Ambani के सेंटर में की पूजा, बाघ के साथ खिंचवाई तस्वीर
अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में मेसी का देसी अंदाज: हाथी संग फुटबॉल, बाघों के साथ तस्वीरें और हिंदू पूजा में भागीदारी
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
