कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें धू-धू कर जलीं, 4 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
By
Dec 16, 2025
सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता शून्य होने के कारण तेज रफ्तार में चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में सात बसें और दो कारें शामिल थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों में तुरंत आग लग गई।
आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 150 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के पास माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
अगली खबरें
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों ने 15 मिनट में ऐसे बचाई जान
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 4 लोगों की जलकर मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में टकराए कई वाहन, 4 की मौत, 7 बसों में लगी आग
कोहरे के कारण दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 11 गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत, 25 घायल
