0

उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला

By Dec 15, 2025

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार का स्टॉक में अंतर मिला है। एक अन्य उर्वरक विक्रेता के द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिसके बाद इन दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने सोरों के तोलकपुर व सलेमपुर बीबी में स्थित उर्वरक विक्रेताओं के यहां पहुंच उनकी दुकानों व गोदाम में रखे उर्वरकों का मिलान किया। यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों के स्टॉक को उर्वरक स्टॉक व वितरण पंजिका, पॉश मशीन एवं प्रतिष्ठान व गोदाम में भंडारित उर्वरकों से किया गया। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। किसी भी।

किसी भी दशा में मुख्य पोषक तत्व उर्वरकों के साथ कम प्रचलित उत्पादों की टैगिंग ना की जाए। यदि प्रतिष्ठान में उर्वरक उपलब्ध है तो किसी भी दशा में किसान को उर्वरक देने से कोई भी विक्रेता मना नहीं कर सकता है। निरीक्षण के दौरान मै. मां लक्ष्मी खाद भंडार, सलेमपुर बीबी की उर्वरक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर एवं मै. हनी ट्रेडर्स, सलेमपुर बीबी के द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता है। किसान आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की खरीद करें।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार के स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

कोहरे की चादर में लिपटी सड़कें, 10 मीटर से कम हुई विजिबिलिटी, थमी वाहनों की रफ्तार

जनपद में शीतकाल के पहले दिन घने कोहरे की परत ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। रविवार की सुबह आठ बजे घने कोहरे की वजह से द्रश्यता 10 मीटर से कम होने के कारण वाहन...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें