AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह
आज पूरी दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है और इस कोशिश में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे आतंकी संगठन भी पीछे नहीं हैं। वे भी इस प्रौद्योगिकी के साथ नित्य प्रयोग कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों और खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आतंकी संगठनों के लिए एआई नए सदस्यों की भर्ती करने, वास्तविक दिखने वाली डीपफेक तस्वीरों को प्रसारित करने और साइबर हमलों को धार देने हेतु एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वर्षों पहले इराक और सीरिया में व्यापक क्षेत्र पर कब्जा करने वाला आइसिस अब हिंसक विचारधारा वाले आतंकी संगठनों का एक विकेन्द्रीकृत गठबंधन है। इसने वर्षों पहले यह महसूस किया था कि इंटरनेट मीडिया नए सदस्यों की भर्ती करने और प्रोपेगेंडा के लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यह संगठन एआइ का परीक्षण कर रहा है।
लचर एवं अपर्याप्त संसाधन वाले आतंकी संगठन या इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा प्राप्त कोई एक आतंकी भी एआई का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर प्रोपेगेंडा करने या डीपफेक को बढ़ावा देने, अपनी पहुंच और अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए भी कर सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व रिसर्चर तथा साइबर सुरक्षा फर्म क्लियरवेक्टर के सीईओ जान लालिबर्टे ने कहा, ”किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए ईआइ वास्तव में काम करना बहुत आसान बना देता है। एआइ की मदद से एक छोटा संगठन भी, जिसके पास बहुत अधिक पैसा नहीं है, प्रभाव डालने में सक्षम है।”
जैसे ही चैटजीपीटी सरीखे कार्यक्रम व्यापक रूप से सुलभ हो गए, आतंकी संगठनों ने एआइ का उपयोग करना शुरू कर दिया। उसके बाद के वर्षों में उन्होंने वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए जेनेरिक एआइ कार्यक्रमों का तेजी से उपयोग किया है। यह नकली सामग्री नए सदस्यों को भर्ती करने, दुश्मनों को भ्रमित करने या डराने में मदद कर सकती है और बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा कर सकती है जो कुछ साल पहले तक अकल्पनीय समझी जाती थी। इन संगठनों ने दो साल पहले इजरायल-हमास युद्ध की नकली तस्वीरें प्रचारित-प्रसारित कीं जिनमें बमबारी में ध्वस्त इमारतों में खून से लथपथ एवं परित्यक्त बच्चों को दिखाया गया था।
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?
मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?
कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल
दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?
भारत के लिए अच्छी खबर! नवंबर में रिकॉर्ड स्तर पर घटा व्यापार घाटा, निर्यात में हुई बढ़ोतरी
