0

मनरेगा की जगह आएगा G Ram G: सरकार संसद में पेश करेगी नया बिल, 125 दिन रोजगार की गारंटी

By Dec 15, 2025

केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह पर एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने मनरेगा को समाप्त करने और ग्रामीण रोजगार के लिए एक नया कानून लाने के लिए विधेयक लोकसभा के सांसदों को बांटा है।

जानकारी के अनुसार, इस विधेयक का नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 होगा। इसे आम तौर पर VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) के नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि इस विधेयक का उद्देश्य एक ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है।

बताया जा रहा है कि नया विधेयक हर ग्रामीण परिवार को हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की संवैधानिक गारंटी प्रदान करेगा। लोकसभा में इसपर जल्द ही चर्चा होने की संभावना है। इस नए विधेयक के कानून बनने के बाद रोजगार की गारंटी उन परिवारों को मिलेगी, जिनमें युवा सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए खुद को तैयार करते हैं।

इस विधेयक में यह भी प्रस्ताव है कि काम पूरा होने के एक सप्ताह या 15 दिनों के अंदर पेमेंट कर दिया जाए। अगर तय समय सीमा के अंदर पेमेंट नहीं किया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।

गौरतलब है कि बिल के सदन के पटल पर पेश होने से पहले बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे 15 से 19 दिसंबर तक लोकसभा में मौजूद रहें।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए कांग्रेस ने जिस तरह फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपनी मांग पर बल दिया, उससे यदि कुछ स्पष्ट हो रहा है तो यही कि...
By Dec 15, 2025

मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया कि 2023 की जातीय हिंसा में पूर्व मणिपुर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की भूमिका को इंगित करने वाले सभी उपलब्ध लीक हुए आडियो क्लिप फारेंसिक परीक्षण के लिए...
By Dec 15, 2025

AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह

आज पूरी दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है और इस कोशिश में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे आतंकी संगठन भी पीछे नहीं हैं। वे भी...
By Dec 15, 2025

कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। उन्होंने एक वायरल X थ्रेड पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस के भीतर दो विपरीत विचारधाराओं को उजागर किया गया...
By Dec 15, 2025

दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़

उत्तरी जिले की सराय रोहिल्ला थाने की टीम ने एक फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो आकर्षक इंश्योरेंस पालिसी और एजेंट कमीशन रिफंड के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुलिस टीम...
By Dec 15, 2025

नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। लेकिन...
By Dec 15, 2025

साझा करें