0

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू होते ही स्कूलों के लिए आया बड़ा आदेश

By Dec 15, 2025

देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथे चरण (GRAP- 4) लागू कर दिया गया है। ग्रैप 4 लागू होने के साथ ही दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के लिए भी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। जारी किये गए सर्कुलर के मुताबिक दिल्ली के स्कूलों में अब कक्षा 9 तक एवं 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं लेने का आदेश दिया गया है।

DoE की ओर से कहा गया है कि GRAP 4 के चलते “सरकारी, गवर्नमेंट एडेड, डीओई, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त के साथ ही निजी स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 9वीं और 11वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ यानी भौतिक और ऑनलाइन दोनों मोड में (जहां भी ऑनलाइन मोड हो) कक्षाएं संचालित करें।” यह आदेश दिल्ली में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके साथ ही DoE की ओर से कहा गया है कि यह आदेश अगली घोषणा तक लागू रहेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों में AQI 450 के ऊपर जा चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान के जानकारी के अनुसार आगे भी कुछ दिनों तक इसमें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी के चलते राजधानी में Grap 4 को लागू कर दिया गया है। अब राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

दिल्ली में कर्मचारियों के लिए भी नए नियम लागू किये गए हैं। सभी प्रशासनिक सचिव तथा विभागाध्यक्ष नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। कार्यालय में केवल 50% से अधिक स्टाफ की उपस्थिति नहीं होगी। शेष 50% स्टाफ घर से कार्य (वर्क फ्रॉम होम) करेगा। प्रशासनिक सचिव एवं विभागाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर दफ्तर बुला सकेंगे। जहां तक संभव हो अलग-अलग टाइमिंग लागू करें। घर से कार्य करने के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कार्यालय आने-जाने से संबंधित वाहनों की आवाजाही को कम करें।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए कांग्रेस ने जिस तरह फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपनी मांग पर बल दिया, उससे यदि कुछ स्पष्ट हो रहा है तो यही कि...
By Dec 15, 2025

मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया कि 2023 की जातीय हिंसा में पूर्व मणिपुर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की भूमिका को इंगित करने वाले सभी उपलब्ध लीक हुए आडियो क्लिप फारेंसिक परीक्षण के लिए...
By Dec 15, 2025

AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह

आज पूरी दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है और इस कोशिश में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे आतंकी संगठन भी पीछे नहीं हैं। वे भी...
By Dec 15, 2025

कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। उन्होंने एक वायरल X थ्रेड पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस के भीतर दो विपरीत विचारधाराओं को उजागर किया गया...
By Dec 15, 2025

दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़

उत्तरी जिले की सराय रोहिल्ला थाने की टीम ने एक फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो आकर्षक इंश्योरेंस पालिसी और एजेंट कमीशन रिफंड के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुलिस टीम...
By Dec 15, 2025

नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। लेकिन...
By Dec 15, 2025

साझा करें