0

मणिपुर हिंसा के बाद पहली बार साथ आए कुकी-मैतेई विधायक, दिल्ली में हुई अहम बैठक

By Dec 15, 2025

दिल्ली में भाजपा के कुकी और मैतेई विधायकों की मुलाकात हुई। मणिपुर में हिंसा के बाद यह पहली बार है जब दोनों समुदायों के विधायक एक साथ दिखे। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मणिपुर में भाजपा सरकार बना सकती है।

मई 2023 में मणिपुर हिंसा भड़कने के बाद मैतेई और कुकी समुदाय के बीजेपी विधायकों ने पहली बार मुलाकात की है। रविवार को दिल्ली में यह बैठक देखने को मिली, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मणिपुर में बीजेपी सरकार बना सकती है। मणिपुर में अभी राष्ट्रपति शासन लगा है। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पहाड़ी और घाटी एक-दूसरे के पूरक हैं। इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर में शांति स्थापित करने की बात कही थी। बता दें कि घाटी में मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं और पहाड़ी इलाकों में कुकी जनजाती रहती है।

दिल्ली में कुकी और मैतेई समुदाय के बीजेपी विधायकों का एक छत के नीचे मिलना राष्ट्रपति के संदेश को सच साबित करता है। मणिपुर में भी बीजेपी के कई विधायकों ने सरकार बनाने का आह्वान किया है। मणिपुर में अगले 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन बढ़ा दिया गया था, अब यह फरवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के लिए संसद या चुनाव आयोग की सहमति लेनी होगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव बीएल संतोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “यह बैठक काफी कारगर रही। हमने मणिपुर में शांति और विकास पर चर्चा की। मणिपुर में सबकुछ सामान्य करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। राज्य में विकास कार्य भी तेजी से जारी हैं।” बीजेपी के उत्तर पूर्वी भारत के इंचार्ज संबित पात्रा और संतोष ने नवंबर में मणिपुर का दौरा किया था। इस दौरान दोनों ने राज्य के नेताओं से बातचीत की थी। मई 2023 में शुरू हुई मणिपुर हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए कांग्रेस ने जिस तरह फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपनी मांग पर बल दिया, उससे यदि कुछ स्पष्ट हो रहा है तो यही कि...
By Dec 15, 2025

मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया कि 2023 की जातीय हिंसा में पूर्व मणिपुर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की भूमिका को इंगित करने वाले सभी उपलब्ध लीक हुए आडियो क्लिप फारेंसिक परीक्षण के लिए...
By Dec 15, 2025

AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह

आज पूरी दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है और इस कोशिश में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे आतंकी संगठन भी पीछे नहीं हैं। वे भी...
By Dec 15, 2025

कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। उन्होंने एक वायरल X थ्रेड पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस के भीतर दो विपरीत विचारधाराओं को उजागर किया गया...
By Dec 15, 2025

दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़

उत्तरी जिले की सराय रोहिल्ला थाने की टीम ने एक फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो आकर्षक इंश्योरेंस पालिसी और एजेंट कमीशन रिफंड के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुलिस टीम...
By Dec 15, 2025

नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। लेकिन...
By Dec 15, 2025

साझा करें