0

IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

By Dec 14, 2025

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। दोनों टीमें शुक्रवार को ही मुल्लांपुर से धर्मशाला पहुंच गई थीं और शनिवार को उन्होंने अभ्यास किया। हिमालय की गोद में बसे इस स्टेडियम में शाम के समय ओस एक बड़ा फैक्टर होगी, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती पेश कर सकती है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खियां, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IND vs SA 3rd T20I: रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, संजू सैमसन को नंबर-3 पर खिलाने की वकालत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए मंच तैयार है। दोनों टीमें 14 दिसंबर को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में तीसरे मुकाबले के लिए...
By Dec 14, 2025

साझा करें