‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘बीजेपी ने चुराए वोट, पीएम मोदी का आत्मविश्वास खत्म’
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं। सुबह से ही मैदान में भारी भीड़ है और कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं। यह रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अभी जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया। मैंने फिर भाषण का प्लान बदल दिया। गांधी जी सच की बात करते थे, सत्यमेव जयते भी सुना होगा। लेकिन भागवत ने कहा कि यह संसार सत्य नहीं बल्कि शक्ति और सत्ता जरूरी है। लेकिन हम सच के साथ हैं। हम सच से ही भाजपा और पीएम को सत्ता से हटाएंगे।
उन्होंने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई में चुनाव आयोग भाजपा के साथ खड़ा हुआ है। इसीलिए केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को किसी भी तरह की कार्रवाई के दायरे से मुक्त कर दिया है। हम इस कानून को बदलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है जबकि चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई लड़ रहा हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यहां हरियाणा से लोग आए हैं। इन्हें पता है कि इनका चुनाव चोरी कर लिया गया है। यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीएम के हाथ कांपते हुए देखे गए। सत्ता आज है कल नहीं। देश सच को जानता है मानता है। भाजपा की बहादुरी भी सत्ता की बदौलत है। रायबरेली सांसद ने कहा कि यहां देश की जनता के हस्ताक्षर वाले करोड़ो कागज पड़े हैं। जगह जगह लाखों वोट गायब हो जा रहे हैं। लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी, याद रखिये आखिर में सच की जीत होगी। मोदी जी का आत्मविश्वास खत्म हो गया है।
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर, AQI 500 के पार; सांस लेना हुआ मुश्किल, 11 साल का रिकॉर्ड टूटा
कैंसर से डायबिटीज तक… दिल्ली में 14 करोड़ की नकली दवाओं का जाल, मरीजों की जान जोखिम में
विराट कोहली और लियोनेल मेसी की मुलाकात पर सस्पेंस, फैंस को दिल्ली में उम्मीद
दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल हुए हाइब्रिड मोड पर शिफ्ट
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में हाइब्रिड क्लास शुरू
Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की ये सीरीज, यूनिक कहानी के साथ मिलेगा कॉमेडी और ड्रामा का डोज
