मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए
मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 13 लाख 52 हजार 899 रुपये उड़ा लिए। जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराया। भूपेन्द्र सिंह निवासी थाना एत्मादपुर क्षेत्र की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूपेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह 25 अगस्त को परिवार सहित गोवामंडी, राजस्थान गए थे। वापसी के दौरान 27 अगस्त को उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल में केनरा बैंक खाते से लिंक सिम लगी थी। घर लौटने पर 28 और 29 अगस्त को खाते से यूपीआई के जरिए 2 बार 4999-4999 रुपये कटने की जानकारी मिली।
इसके बाद वह तत्काल केनरा बैंक शाखा रहनकला पहुंचे और खाते पर होल्ड लगवाया। बैंक द्वारा खाता होल्ड और डेबिट कार्ड ब्लॉक करने के दावे के बावजूद खाते से यूपीआई सहित अन्य माध्यमों से धनराशि निकलती रही। 1 सितंबर को दोबारा बैंक पहुंचने पर पता चला कि अब तक कुल 13 लाख 52 हजार रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं।
बैंक ने इसे अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना आगरा से उच्चस्तरीय जांच, कानूनी कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की वापसी की मांग की है।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार
शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर
आगरा में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया शांतिभंग का चालान; पीड़िता को सता रहा बदले का डर
