बच्चों को नाश्ता खिलाना है मुश्किल? ये 6 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज टिफिन कर देंगी खाली
बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता दिनभर की पढ़ाई, खेल और एक्टिविटी का आधार होता है। हेल्दी नाश्ता न केवल उनकी बॉडी को एनर्जी देता है बल्कि दिमागी विकास और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। लेकिन बच्चों को अक्सर हेल्दी खाना पसंद नहीं आता और वे टेस्टी चीजों की डिमांड करते हैं।
ऐसे में जरुरी है कि नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेल्दी और टेस्टी नाश्ता रेसिपीज जो बच्चों को पसंद भी आएंगी और उनकी सेहत भी बनाएंगी।
सूजी और ढेर सारी सब्जियों से बना उपमा बच्चों के लिए हेल्दी और हल्का नाश्ता है। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। ओट्स, दही और फलों से बना पैनकेक बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन है। इसमें शहद डालने से टेस्ट और बढ़ जाता है, साथ ही यह पचने में आसान है। चिवड़ा, करी पत्ता, मूंगफली और सब्जियों से तैयार पोहा आयरन, गुड फैट्स और विटामिन से भरपूर होता है। यह बच्चों को दिनभर एक्टिव रखता है।
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बच्चों की मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। दही में सीजनल फ्रूट्स, थोड़ा शहद और ऊपर से ग्रेनोला डालकर बना बाउल बच्चों को बेहद पसंद आएगा। यह पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर पनीर पराठा बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसे दही या चटनी के साथ परोसें।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
