कोलकाता में मेसी का ग्रैंड वेलकम, फैंस की दीवानगी देख दंग रह जाएंगे आप!
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के लिए कोलकाता पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया था। देर रात मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे मेसी को देखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हजारों फैंस जमा हो गए।
फैंस ने अर्जेंटीना के झंडे लहराए और ‘मेसी, मेसी’ के नारे लगाए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को सुरक्षा घेरा मजबूत करना पड़ा। फैंस बैरिकेड्स पर चढ़ गए। एक फैन ने कहा, “हम दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो चार घंटे भी इंतजार करेंगे। यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है।”
टूर आयोजक सताद्रु दत्ता ने कहा कि 14 साल बाद मेसी का भारत आना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि भारत में फुटबॉल का क्रेज बढ़ रहा है। मेसी इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। कोलकाता में मेसी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपनी मूर्ति का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
दम है तो Lionel Messi को ढूंढकर दिखाओ, VIP ने फुटबॉलर को घेरा; फैंस को नहीं मिली अपने हीरो की झलक
‘बंगाल की बेइज्जती’: मेसी के कार्यक्रम में बवाल पर BJP-TMC में सियासी घमासान, ममता ने मांगी माफी
कोलकाता में मेसी के साथ हुई बदसलूकी! 22 मिनट में ही क्यों छोड़ना पड़ा स्टेडियम?
कोलकाता में 22 मिनट में क्यों खत्म हुआ मेसी का दौरा? स्टेडियम में मचे बवाल की Inside Story
मेसी के कार्यक्रम में मची भगदड़ पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- ‘गहरी पीड़ा हुई, जांच के आदेश दिए’
लियोनेल मेसी की भारत यात्रा पर बवाल, फैंस ने स्टेडियम में मचाया हंगामा, फेंकी बोतलें और कुर्सियां
शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो; फैंस बोले- ‘दो दिग्गजों का मिलन’
कोलकाता में मेसी के इवेंट में बवाल, फैंस ने फेंकी बोतलें; 10 मिनट में लौटना पड़ा स्टार को
