0

नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान, 500 ई-बस और एलिवेटेड रोड की मिलेगी सौगात

By Dec 12, 2025

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए प्राधिकरण दो बड़ी परियोजनाओं को लेकर शासन स्तर पर वार्ता करेगा। इसमें यमुना पुश्ता पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में चलने वाली 500 ई-बसें शामिल हैं। नोडल होने के चलते नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी ही शासन स्तर पर अपना मत रखेंगे। यहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा, हालांकि अंतिम निर्णय शासन ही लेगा।

यमुना पुश्ता पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने अभी तक एनओसी नहीं दी है। एनओसी मिलने के बाद एनएचएआइ से निर्माण के लिए आग्रह किया जाएगा। सेक्टर-94 गोलचक्कर के पास से यमुना पुश्ता रोड पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जो सेक्टर-150 तक बनेगा। वहां से यमुना व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से इसे जोड़ा जाएगा। इस निर्माण में जितना भी खर्च आएगा उसका वहन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण करेगा।

इसके अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसें उतारने की महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल अटक गई है। करीब 675 करोड़ रुपये की इस परियोजना को लेकर तीनों विकास प्राधिकरणों ने स्पष्ट कहा है कि एक साथ इतनी बसों को सड़क पर उतारना फिलहाल संभव नहीं है। पहले फेज में 250 बसों को उतारा जाए और रिस्पांस चेक किया जाए तो बेहतर विकल्प होगा। इससे तीनों प्राधिकरणों पर पड़ने वाला वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) भी कम होगा और हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकते हैं। इसी को लेकर तीनों प्राधिकरण अपना पक्ष शासन को रखेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा में सांस लेना भी मुश्किल: AQI 400 के पार, देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना

नोएडा की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 395 से 435 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया।...
By Dec 12, 2025

साझा करें