‘बाबर के महिमामंडन’ पर गरमाई सियासत: बीजेपी ने विपक्ष पर बोला करारा हमला, ‘वोट बैंक की राजनीति’ का आरोप
भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन ‘आइएनडीआइ’ पर बाबर का महिमा मंडन करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूनावाला ने कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन वाले राज्यों में बाबर जैसे विदेशी आक्रांता के महिमा मंडन की पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा बंगाल के बाद अब तेलंगाना में भी कुछ ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है, जहां मुख्यमंत्री ने वोट बैंक के लिए हिंदू आस्था और भगवान का मजाक उड़ाया है।
पूनावाला ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू भी बाबरी मस्जिद के पक्ष में और राम मंदिर के विरोध में थे। हमने ये भी देखा है कि वह सोमनाथ मंदिर के मरम्मत कार्यों के विरोध में भी थे। राम मंदिर के मामले में कपिल सिब्बल जैसे वकील लगाए गए थे और राहुल गांधी ने भी राम मंदिर के उद्घाटन का विरोध किया था।
गौरतलब है कि चौतरफा आलोचनाओं के बावजूद तृणमूल विधायक हुमायूं ने बाबरी मस्जिद की नींव रखते हुए कहा कि प्रार्थना स्थल का निर्माण संवैधानिक अधिकार है और वह कोई भी असंवैधानिक कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई भी व्यक्ति मंदिर या चर्च बनवा सकता है, उसी तरह मैं मस्जिद बनवा सकता हूं। ऐसा कहा जाता है कि बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती। ये कहीं लिखा नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना। कोई भी व्यक्ति सागरदिघी में भी राम मंदिर की नींव रख सकता है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
