गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद एक्शन, नाइटक्लब मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी
गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में बीती रात को 12:04 बजे सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम प्रमोद सावंत के अनुसार, नाइट क्लब के जनरल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लब के दोनों मालिकों के खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीएम सावंत ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी भी निगरानी की जाए। नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ सीएम ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। पीएम मोदी ने मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।
गोवा क्लब आग: डांसर ने सुनाई खौफनाक दास्तान, ‘शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्रू मेंबर ने बचाई जान’
गोवा अग्निकांड: परिवार की स्थिति सुधारने के सपने रह गए अधूरे, 25 लोगों की लील ली जान
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: 25 लोगों की दर्दनाक मौत, उत्तराखंड के मनीष की भी गई जान, परिवार में मातम
गोवा अग्निकांड: सीएम सावंत ने किया बड़ा खुलासा, ‘आंतरिक आतिशबाजी और सीमित निकास ने ली 25 लोगों की जान’
गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गिरफ्तार हुआ नाइट क्लब का सह-मालिक, खुद को बताया ‘स्लीपिंग पार्टनर’, मालिकों पर फोड़ा ठीकरा
गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, 100 लोग डांस फ्लोर पर थे जब लपटें उठीं; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तान
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; चश्मदीदों ने बताया- ‘ब्लास्ट के बाद लगी आग’
गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गरमाया मुद्दा, भाजपा विधायक ने की ‘सेफ्टी ऑडिट’ की मांग
