0

पंजाब से लौटा था मजदूर, पत्नी से हुआ विवाद; अगले ही दिन पेड़ से लटकती मिली लाश

By Dec 10, 2025

अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव में रविवार की सुबह सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने घर से करीब तीन किलोमीटर दूर एक पेड़ में फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी कबीर उद्दीन के पुत्र मु. शमीम (30) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।

मृतक के स्वजनों ने बताया कि शमीम पंजाब में मजदूरी करता था और 15 दिन पहले ही घर लौटा था। घर आने के बाद से ही उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि शनिवार की सुबह शमीम के घर पर पंचायती भी हुई थी। पंचायती में शमीम मौजूद था। पंचायती खत्म होने के बाद शनिवार की शाम से शमीम घर से गायब था। सुबह में उसका शव पेड़ से लटका मिला।

इस घटना को लेकर गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा है, वहीं मृतक की पत्नी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए सैंपल अपने साथ ले गई। रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मृतक के स्वजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना: 31 दिसंबर तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा राशन, नाम भी कटेगा

बिहार के अररिया जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। सभी राशन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी (e-KYC) कराना होगा। यह निर्देश सिकटी...
By Dec 10, 2025

शिक्षिका शिवानी हत्याकांड: शिक्षक सहित दो हिरासत में, DIG बोले- ‘सुपारी देकर कराई गई हत्या’

अररिया के नरपतगंज में शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सहायक शिक्षक रंजीत कुमार वर्मा सहित दो को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि इस...
By Dec 10, 2025

साझा करें