एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
पटना, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का केन्द्र रहा है, आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि शहर में घूमना महंगा होता है, लेकिन पटना इस धारणा को तोड़ता है। यहां आप सिर्फ 50 रुपए के अंदर कई ऐसी जगहों को घूमने का आनंद ले सकते हैं, जो सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी अहम हैं।
पटना संग्रहालय शहर के सबसे मशहूर आकर्षणों में से एक है। यहां प्रवेश टिकट मात्र 50 रुपए है। संग्रहालय में मौर्य, गुप्त और मुगल काल की दुर्लभ कलाकृतियां, मूर्तियां, सिक्के और पांडुलिपियां संग्रहीत हैं। दीदारगंज यक्षिणी की प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह एक खजाने से कम नहीं।
गंगा किनारे स्थित दरभंगा हाउस, जो अब पटना विश्वविद्यालय का हिस्सा है, राज परिवार की भव्य इमारत है। 50 रुपए की टिकट में आप इसकी सुन्दर वास्तुकला, बगीचों और ऐतिहासिक गलियारों को निहार सकते हैं। इमारत में इंडो-सारासेनिक शैली की झलक साफ देखी जा सकती है।
