0

लखनऊ से लौटते वक्त MLC रजनीकांत माहेश्वरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

By Dec 10, 2025

कासगंज: एमएलसी और भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना नवीगंज के निकट उस समय हुई, जब लखनऊ से कासगंज लौटते वक्त उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी आगे चल रही कार से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, रजनीकांत माहेश्वरी की कार के आगे एक दिल्ली नंबर की कार चल रही थी। नवीगंज पहुंचते ही अचानक उस कार के सामने एक गाय आ गई, जिससे उसके चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए। पीछे से गति में आ रही इनोवा क्रिस्टा समय रहते नियंत्रित नहीं हो सकी और तेज आवाज के साथ आगे चल रही कार से भिड़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा में लगे सेफ्टी एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे एमएलसी सुरक्षित बच गए और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। हादसे के तुरंत बाद उनके पीछे चल रहे भाजपा नेता बौबी कश्यप अपनी कार से उतरे और सहायता पहुंचाई। उन्होंने रजनीकांत माहेश्वरी को अपनी कार में शिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली और एमएलसी के सकुशल होने पर आभार व्यक्त किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हरिपदी गंगा किनारे...
By Dec 10, 2025

सिटी स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, 115 अतिक्रमण ध्वस्त

रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन स्टेशन से कासगंज सिटी स्टेशन के मध्य पुरानी मीटर गेज लाइन पर अवैध रूप से किए गए 115 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे से रेलवे...
By Dec 10, 2025

कासगंज के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का नया रूट तय

रेलवे बोर्ड ने नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन कासगंज व मथुरा होकर गुजरेगी। महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और...
By Dec 10, 2025

शादी में खूनी खेल: नशे में धुत साले ने बहनोई के पिता समेत तीन को कार से रौंदा

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में कादरगंज रोड स्थित मैरिज होम के बाहर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बाहर खड़े परिवार की पांच लोगों पर नशे में धुत कार सवार रिश्तेदार ने कार चढ़ी...
By Dec 10, 2025

साझा करें