0

सिटी स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, 115 अतिक्रमण ध्वस्त

By Dec 10, 2025

रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन स्टेशन से कासगंज सिटी स्टेशन के मध्य पुरानी मीटर गेज लाइन पर अवैध रूप से किए गए 115 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे से रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण अभियान चलाया, जो शाम को चार बजे तक जारी रहा। शनिवार को रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ निष्प्रयोज्य हो चुकी मीटर गेज लाइन पर पहुंचे। अतिक्रमणकारियों ने रेलवे की भूमि पर लंबे समय से अस्थाई अतिक्रमण कर लिए थे।

शहर के बिलराम गेट पर स्थित गढ़ी अड्डा से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हुई। रेलवे के अधिकारियों ने धनतोरिया रोड, इस्माइलपुर रोड, चामुंडा मंदिर के पीछे अशोक नगर, कयामपुर बहेड़िया मार्ग पर स्थानीय निवासियों के द्वारा अपने मकान के आगे बनाए गए अवैध चबूतरे, दरवाजों के लिए सीढ़ियों को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। कच्ची झोपड़ी, भूसे के ढेर, गिट्टी, रेता, बदरपुर के ढेर, कंडे के बिटोरे, गोबर के ढेर आदि को भी जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से राकेश कुमार गौतम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य कासगंज, उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल सुरेश यादव, उप निरीक्षक कोतवाली पुलिस कासगंज मोहम्मद इलियास, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल, रेल पथ सुपरवाइजर नन्हेंलाल, नितिन कुमार प्रेमी, संजू यादव, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार, आशू राजपूत, कृष्ण पाल, राज किशोर, मालती, अनीता देवी, दीपक कुमार आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हरिपदी गंगा किनारे...
By Dec 10, 2025

लखनऊ से लौटते वक्त MLC रजनीकांत माहेश्वरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

कासगंज: एमएलसी और भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना नवीगंज के निकट उस समय हुई, जब लखनऊ से कासगंज लौटते वक्त उनकी इनोवा...
By Dec 10, 2025

कासगंज के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का नया रूट तय

रेलवे बोर्ड ने नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन कासगंज व मथुरा होकर गुजरेगी। महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और...
By Dec 10, 2025

शादी में खूनी खेल: नशे में धुत साले ने बहनोई के पिता समेत तीन को कार से रौंदा

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में कादरगंज रोड स्थित मैरिज होम के बाहर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बाहर खड़े परिवार की पांच लोगों पर नशे में धुत कार सवार रिश्तेदार ने कार चढ़ी...
By Dec 10, 2025

साझा करें