0

कासगंज के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का नया रूट तय

By Dec 10, 2025

रेलवे बोर्ड ने नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन कासगंज व मथुरा होकर गुजरेगी। महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और ट्रेन मिली है। मथुरा से कासगंज होकर यह ट्रेन बरेली होती हुई टनकपुर तक संचालित होगी। टनकपुर से इसी रास्ते वापस नांदेड़ को जाएगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने इस ट्रेन के संचालन के संबंध में रेलवे अधिकारियों को पत्र जारी किया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम ने पत्र में नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस व टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का रूट चार्ट जारी कर दिया है।

यह ट्रेन टनकपुर से बरेली, बदायूं व कासगंज होते हुए मथुरा की ओर जाएगी। उसके बाद आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर होती हुई नांदेड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को एक और नई ट्रेन मिलने से काफी सुविधा होगी।

कासगंज-गंगापुर सिटी ट्रेन 28 फरवरी तक बढ़ी: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए कासगंज-मथुरा के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन पहले मथुरा-कासगंज के बीच ही संचालित की जाती थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए इसका संचालन गंगापुर सिटी तक कर दिया था। विस्तार के फलस्वरूप 55335 सवारी गाड़ी कासगंज से 11 बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 18 बजकर 20 मिनट पर गंगापुर सिटी पहुंचेगी। 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से 19 बजे प्रस्थान करेगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हरिपदी गंगा किनारे...
By Dec 10, 2025

लखनऊ से लौटते वक्त MLC रजनीकांत माहेश्वरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

कासगंज: एमएलसी और भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना नवीगंज के निकट उस समय हुई, जब लखनऊ से कासगंज लौटते वक्त उनकी इनोवा...
By Dec 10, 2025

सिटी स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, 115 अतिक्रमण ध्वस्त

रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन स्टेशन से कासगंज सिटी स्टेशन के मध्य पुरानी मीटर गेज लाइन पर अवैध रूप से किए गए 115 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे से रेलवे...
By Dec 10, 2025

शादी में खूनी खेल: नशे में धुत साले ने बहनोई के पिता समेत तीन को कार से रौंदा

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में कादरगंज रोड स्थित मैरिज होम के बाहर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बाहर खड़े परिवार की पांच लोगों पर नशे में धुत कार सवार रिश्तेदार ने कार चढ़ी...
By Dec 10, 2025

साझा करें