झारखंड उत्पाद विभाग में 84% पद खाली, छापेमारी टीमों पर जानलेवा हमले; जान जोखिम में डालकर कर रहे काम
झारखंड का उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग बल की कमी झेल रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि छापेमारी व कार्रवाई में विभाग को बहुत परेशानी हो रही है। उत्पाद विभाग का अपना बल नहीं होने के कारण गृह रक्षकों के भरोसे छापेमारी हो रही है। आए दिन छापेमारी टीम बल की कमी के चलते हमले का शिकार भी हो रही है। विभाग में जो स्वीकृत बल है, उससे वर्तमान बल दस गुणा कम है।
आंकड़ों के अनुसार, अधीक्षक उत्पाद के स्वीकृत 20 पद पर केवल तीन ही कार्यरत हैं तो उत्पाद सिपाही के 622 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 29 जवान वर्तमान में कार्यरत हैं। कुल 1070 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 169 ही कार्यरत हैं। यानी विभाग में 84% पद खाली हैं।
हाल ही में रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के होरहाप जंगल में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर निकली छापेमारी टीम पर वहां के शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। छापेमारी टीम वहां अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ रही थी, उसी वक्त उनपर हमला हुआ। इस हमले में उत्पाद विभाग की गाड़ी के शीशे टूटे, टीम के सदस्यों को भी चोटें आईं। छापेमारी टीम को रोकने के लिए शराब माफिया सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिए। उक्त छापेमारी टीम के साथ केवल चार ही गृह रक्षक थे, जबकि हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थी।
इससे पहले भी उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम पर हमले हो चुके हैं। पर्याप्त बल नहीं होने से टीम को अपनी जान बचाकर भागने के सिवा कोई उपाय नहीं रहता है। उत्पाद सिपाहियों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में 583 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,48,054 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। अब जल्द ही इनके लिए लिखित परीक्षा होगी।
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच
कमीशन नहीं, मंदिर चाहिए: कांग्रेस विधायक का अनोखा ऐलान, विकास कार्य में जोड़ा धार्मिक रंग
गाय शेड घोटाला: लोहरदगा में बिचौलिए ने शौचालय बनाकर डकार लिए लाखों रुपये, लाभुक को नहीं पता योजना क्या है
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज
झारखंड में शीतलहर का कहर! गुमला का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, रांची में भी ठिठुरन बढ़ी
झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल
