0

काम से लौटा पति, घर से गायब मिली पत्नी; थाने पहुंचकर बताया- ‘गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया’

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के घर से लापता होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति अमर सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौटे तो उनकी पत्नी रूबी घर पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब पत्नी का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर 2025 की सुबह उनकी पत्नी रूबी को गांव का ही एक युवक कपिल बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ घर से कुछ नकदी और जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

6 दिसंबर को संभल में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, CCTV से निगरानी

6 दिसंबर के मद्देनजर संभल शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकन्नी कर दी गई है। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान सुबह से ही प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात दिखे। जिला...
By Dec 10, 2025

सवा लाख रुपये के लिए रची झूठी लूट की कहानी, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

संभल में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। चंदौसी/बनियाठेर क्षेत्र में मंगलवार देर...
By Dec 10, 2025

साझा करें