0

केले के दाम 2 रुपये किलो, लागत 6 रुपये: बड़वानी में किसानों का फूटा गुस्सा, फसल काटकर मवेशियों को खिलाई

By Dec 10, 2025

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नर्मदा पट्टी के केला उत्पादक किसान इस समय भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में केले के दाम रिकॉर्ड स्तर पर गिरकर थोक में सिर्फ 2 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि उत्पादन लागत ही 5–6 रुपये प्रति किलो आ रही है।

केले के कम दाम मिलने से गुस्साए किसान फसल को काटकर मवेशियों को केले खिला रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल को खेत से उखाड़कर फेंकने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि मजदूरी और परिवहन खर्च तक नहीं निकल पा रहा। ग्राम बगूद के किसान अनिल जाट बताते हैं कि दाम इतने कम हैं कि फसल को खेत से उखाड़कर नष्ट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

यहां पर यह बता दें कि नर्मदा पट्टी में उगने वाला केला राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली तक सप्लाई किया जाता है, लेकिन इस बार मांग कम और बाजार भाव गिरने से किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मूल्य दिलाया जाए, ताकि फसल की लागत निकाल सकें और खेती बचाई जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें