52 साल की महिमा चौधरी ने 62 साल के संजय मिश्रा संग रचाई शादी? मंडप से वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘धड़कन’ एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) फिर से दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उनकी शादी की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 62 साल के दूल्हे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं।
अक्टूबर के महीने में भी 52 साल की महिमा चौधरी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। लाल जोड़े में एक्ट्रेस को देख हर कोई हैरान रह गया था और लोगों के मन में सिर्फ एक सवाल था कि क्या महिमा ने दूसरी शादी कर ली है?
अब एक बार फिर महिमा चौधरी दुल्हन के लिबास में अपने दूल्हेराजा के साथ दिखीं और मंडप में उन्हें वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे के साथ वरमाला पकड़े हुए दिख रही हैं और पीछे से पंडित शादी के मंत्र पढ़ रहे हैं।
बता दें कि महिमा चौधरी जिस दूल्हेराजा के साथ दिख रही हैं, वो 62 साल के अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) हैं। यह शादी उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हाथ में वरमाला पकड़े हुए हैं और फिर मंडप पर बैठ जाते हैं और फिर मीडिया को पोज देते हैं। पीली साड़ी में महिमा बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं संजय मिश्रा मिंट ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पायजामे में दिख रहे हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
