शादी में खूनी खेल: नशे में धुत साले ने बहनोई के पिता समेत तीन को कार से रौंदा
कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में कादरगंज रोड स्थित मैरिज होम के बाहर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बाहर खड़े परिवार की पांच लोगों पर नशे में धुत कार सवार रिश्तेदार ने कार चढ़ी दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। कार सवार ने बहनोई से पिता द्वारा नशा करने पर गुस्सा जताते हुए थप्पड़ मारने के बाद कार चढ़ाए जाने की बात सामने आई है। जबकि पुलिस घटना के पीछे डीजे बजाने को लेकर विवाद होना बता रही है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन कार सवारों कार सवारों की तलाश करने में जुट गई है।
वहीं शादी के घर में चीख चीत्कार गूंज उठीं। बुधवार की रात को कस्बा के जेडएस मैरिज होम में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। पास के ही गांव नगला मंसा के विकास यादव की शादी कायमगंज की दुल्हन के साथ हो रही थी। दुल्हन पक्ष शादी करने कायमगंज से गंजडुंडवारा मैरिज होम में आया था। दूल्हा पक्ष के परिवारीजन वरमाला के बाद मैरिज होम के बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे। तभी परिवार का ही युवक धर्मेंद्र नशे में आकर खड़ा हुआ यह देख धर्मेंद्र के पिता गिरीश नाराज हो उठे। पिता के पूछने पर धर्मेंद्र ने जैथरा के नगला मलखान से आए साले कौशल समेत रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पीने की बात बताई। इस पर क्रोधित पिता गिरीश सिंह ने अपने बेटे धर्मेंद्र में रिश्तेदारों के सामने दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। सामने बहनोई को उसके पिता द्वारा थप्पड़ मारते देखकर कार में बैठे साले कौशल समेत रिश्तेदार बौखला गए और उन्होंने पहले कार को पीछे बैक किया और फिर तेज स्पीड से कार से गिरीश, उनके भाई सुरेश और गिरीश के साढ़ू बृजेश निवासी नगला सामंती थाना उझानी को रौंदा दिया। इस दौरान धर्मेन्द्र व एक और परिजन बाल-बाल बच गए। इसके बाद कार सवार रिश्तेदार भाग निकले। हादसा देख धर्मेन्द्र की चीख निकल गई। वह दौड़कर मैरिज होम में जाकर सभी परिजनों को लेकर बाहर आया। तीनों को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखकर सभी के पैरों तेल जमीन खिसक गई। अफरी तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों और पुलिस ने तीनों को घायल हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान तीनों लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी स्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों शवों को लाकर गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराया। :::::::::: धर्मेन्द्र ने बताया मौत का मंजर खुद के सामने अपने पिता गिरीश और ताऊ सुरेश व मौसा बृजेश की मौत की घटना का वह खौफनाक मंजर बताते बताते पुत्र धर्मेन्द्र रो पड़ा। गहरे सदमे में दिखे धर्मेन्द्र ने बताया कि, उसके रिश्ते में साला कौशल पूर्व में गांव में कई बार आ चुका है, लेकिन किसी वैवाहिक कार्यक्रम में पहली बार आया था। धमेन्द्र ने बताया कि, शराब पीने से नाराज पिता ने मुझे थप्पड़ मार दिये तो क्या हुआ, मैं उनका बेटा हूं, लेकिन रिश्तेदार ने मेरे पिता, ताऊ और मौसा पर गाड़ी क्यों चढ़ाई वह समझ नहीं पा रहा है। जबकि शादी में भी किसी ने उसके साथ कोई विवाद नहीं किया था। :::::::::::::: पुलिस ने बताई यह बताई यह वजह कार से तीन लोगों को रौंदने की घटना पर पुलिस अलग ही वजह बता रही है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि, कस्बा एक मैरिज होम में रात को विकास यादव के नाम के युवक की शादी हो रही थी। यहां डीजे बजाने को लेकर विकास के रिश्तेदार कौशल का विवाद हुआ। इसके बाद कौशल बाहर आया और उसने अपनी कार से तीन लोगों को तेजी से कार चलाकर टक्कर मार दी। जिसमें विकास के चाचा ग्रीश, ताऊ सुरेश व मौसा बृजेश की मौत हो गई। घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। ::::::::: रिश्तेदार भी घटना से हैरान शादी में मौजूद रहे रिश्तेदार बलवीर सिंह ने बताया कि, शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई है, क्योंकि, जितने समय शादी हुई उस समय कार से आए धर्मेन्द्र के साले व उसके साथ आए लोग बाहर धर्मेन्द्र के साथ रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उसय अधिकांश लोग दोनों पक्षों से दूल्हा दुल्हन के फेरे को लेकर तैयारी कराने में लगे हुए थे। यह घटना मैरिज होम के बाहर हुई है। वह खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं कि, इतनी बड़ी घटना आखिर किस वजह से अंजाम दी गई।
वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल
लखनऊ से लौटते वक्त MLC रजनीकांत माहेश्वरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
सिटी स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, 115 अतिक्रमण ध्वस्त
कासगंज के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का नया रूट तय
