0

एमडीए अधिकारी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर दबोचा; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नाम पर व्यापारियों, प्रापर्टी डीलरों और नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित विनय जैन उर्फ किक्की जैन को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से पकड़ा गया।

इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि एमडीए के अवर अभियंता राजीव कोहली ने आरोपित विनय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि आरोपित एमडीए के नाम पर लोगों को परेशान करता है और निर्माण संबंधित शिकायतें करने की धमकी देकर अवैध उगाही करता है। पीड़ित व्यापारियों और अन्य लोगों ने पुलिस को अवैध वसूली के साक्ष्य भी सौंपे थे।

आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। उसके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। बुधवार को उसकी लोकेशन दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित गुलशन ढाबे के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इससे पहले, कस्बे के व्यापारियों और अन्य लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। उन्होंने अवैध वसूली से अर्जित उसकी संपत्ति की जांच कर जब्त करने की भी मांग की थी। आरोपित के पकड़े जाने पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त की और पुलिस का धन्यवाद किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में बड़ा प्रस्ताव: ‘योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए अगला प्रधानमंत्री’, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस संसद...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में गूंजी हिंदू राष्ट्र की मांग, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ हनुमतधाम में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। धर्म...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: घुमंतू गिरोह के जीजा-साले घायल, तीन गिरफ्तार; सर्राफ भी शामिल

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घुमंतू गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें जीजा-साला भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और नकद बरामद किए हैं। फुगाना थाना पुलिस ने...
By Dec 10, 2025

खतौली में सनसनीखेज वारदात: परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया अंजाम

पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने कोतवाली से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात प्रापर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया और...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी सफलता, 70% काम पूरा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLOs हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरकारी मशीनरी दिन-रात लगी हुई है। जनपद में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। कई बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य कर दिया है, जिन्हें...
By Dec 10, 2025

साझा करें