0

खतौली में सनसनीखेज वारदात: परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया अंजाम

By Dec 10, 2025

पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने कोतवाली से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात प्रापर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 50 लाख के जेवर व पांच लाख की नगदी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वारदात को जिस अंदाज में अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों ने पहले घर की रेकी कर रखी थी। परिवार के कुछ सदस्य वलीमा समारोह में गए हुए थे। घर में दो महिलाएं और दो पुरुष थे।

घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है। मुहल्ला लाल मोहम्मद में रहने वाले प्रापर्टी डीलर यूसुफ ने दो दिन पहले अपनी भांजी की शादी की थी। यह भांजी बचपन से यहीं रह रही थी। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर के रहमतनगर में यूसुफ परिवार के साथ भांजी के वलीमे की पार्टी में गए हुए थे। घर में उनका लड़का नाजिम व पुत्रवधू सबीना, नाजिम का भतीजा नदीम व उनकी पत्नी शीबा घर में मौजूद थे। हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने डोरबेल बजाई। गेट खोलने के लिए सबीना आई। दरवाजा खुलते ही बदमाश जबरन अंदर दाखिल हो गए और सभी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। चेहरे पर हेलमेट होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो पाई। बदमाशों ने चारों को धमकाते हुए कमरे में कैद कर दिया और अलमारी तथा बक्सों को खंगाल डाला। नाजिम ने बताया कि बदमाश तीन बहुओं के लगभग 50 लाख के सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद दोनों दंपती ने शोर मचाकर मुहल्लेवालों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ खतौली रामाशीष यादव तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित दंपती से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि बदमाश स्थानीय और परिचित हो सकते हैं जिन्हें पता था कि घर में क्या है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि लूटे गए जेवरात का आकलन किया जा रहा है। घटना के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूचना के बाद मुजफ्फरनगर गए परिवार के सदस्य भी वापस आ गए। समाचार लिखे जाने तक तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में बड़ा प्रस्ताव: ‘योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए अगला प्रधानमंत्री’, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस संसद...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में गूंजी हिंदू राष्ट्र की मांग, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ हनुमतधाम में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। धर्म...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: घुमंतू गिरोह के जीजा-साले घायल, तीन गिरफ्तार; सर्राफ भी शामिल

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घुमंतू गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें जीजा-साला भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और नकद बरामद किए हैं। फुगाना थाना पुलिस ने...
By Dec 10, 2025

एमडीए अधिकारी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर दबोचा; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नाम पर व्यापारियों, प्रापर्टी डीलरों और नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित विनय जैन उर्फ किक्की...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी सफलता, 70% काम पूरा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLOs हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरकारी मशीनरी दिन-रात लगी हुई है। जनपद में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। कई बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य कर दिया है, जिन्हें...
By Dec 10, 2025

साझा करें