0

राजभवन का नाम बदलने पर राज्यसभा में हंगामा, खरगे और नड्डा के बीच तीखी नोंकझोंक

By Dec 10, 2025

राज्यसभा में राजभवनों का नाम बदलने के मुद्दे पर गरमागरम बहस हुई। तृणमूल कांग्रेस ने राजभवनों का नाम लोकभवन करने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाया। इस मुद्दे पर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई। शून्यकाल के दौरान तृणमूल सांसद डोला सेन ने इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर को जारी आदेश पर सवाल उठाए।

बांग्ला में अपनी बात रखते हुए सेन ने कहा कि सबसे पहले हम यह कहना चाहते हैं कि न तो संसद, न विधानसभा और न ही मंत्रीमंडल को इसकी जानकारी है। और तो और महोदय वे आपसे भी इस पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। अपनी बात रखते हुए डोला सेन ने मनरेगा सहित अन्य मुद्दों का भी उल्लेख किया। तब सभापति ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदस्य अपने मूल विषय पर ही बोलें और विषय से अलग बातें रिकार्ड का हिस्सा नहीं बनेंगी।

सदन के नेता जेपी नड्डा ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, आपने उन्हें शून्यकाल में राजभवन का नाम लोकभवन करने के मुद्दे पर बोलने की अनुमति दी थी, लेकिन उन्होंने मनरेगा और अन्य मुद्दों का जिक्र किया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चूंकि यह विषय से संबंधित नहीं है, इसलिए इसे कार्यवाही से हटा दिया जाए और केवल लोकभवन से जुड़ी बातें ही रिकार्ड में ली जाएं।

सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नड्डा से सहमति जताते हुए कहा कि विषय से हटकर कहा गया कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने डोला सेन के समर्थन में कहा, उन्होंने कोई अपमानजनक शब्द नहीं बोला है। सब कुछ विषय से जुड़ा हुआ है। सरकार पर बहस बाधित करने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा, सदन के नेता हस्तक्षेप कर यह नहीं कह सकते कि जो भी कहा गया है वह अपमानजनक है और उसे हटाया जाए। वे दबाव डाल रहे हैं। आप संसदीय लोकतंत्र के अनुसार नहीं चलना चाहते। सभापति ने कहा कि कार्यवाही नियमों के अनुसार चल रही है। अनुरोध किया कि वे सूचीबद्ध विषयों पर ही अपनी बात रखें।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें