0

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में प्रदूषण NOC शुल्क ढाई गुना तक बढ़ा, उद्योगों पर पड़ेगा सीधा असर

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेना अब महंगा हो गया है, क्योंकि योगी सरकार ने शुल्क में ढाई से तीन गुना तक की वृद्धि की है। सरकार ने यह बढ़ोतरी उद्योगों की श्रेणी के अनुसार की है। लाल रंग वाले उद्योगों को सबसे अधिक व हरे रंग वाले उद्योगों को सबसे कम शुल्क देना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। यह बढ़ोतरी वर्ष 2008 के बाद यानी 17 वर्ष बाद हुई है। शुल्क बढ़ोतरी की मार उद्योगों को हर वर्ष झेलनी पड़ेगी, क्योंकि अभी तक उद्योगों को आरंभिक शुल्क के बाद हर वर्ष उसका आधा ही नवीनीकरण शुल्क देना पड़ता था, किंतु अब उन्हें हर वर्ष आरंभिक शुल्क के बराबर ही नवीनीकरण शुल्क भी देना होगा। हर दो वर्ष में 10 प्रतिशत तक शुल्क में वृद्धि की अनुमति भी मिल गई है।

कैबिनेट ने मंगलवार को जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सहमति शुल्क संरचना में बदलाव के लिए उत्तर प्रदेश जल (मल और व्यावसायिक बहिस्राव निस्तारण के लिए सहमति) (तृतीय संशोधन) नियमावली व उत्तर प्रदेश वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के साथ प्रदेश में उद्योगों, स्थानीय निकायों एवं अन्य इकाइयों के लिए शुद्धीकरण संयंत्र स्थापित करने और उनके संचालन के लिए शुल्क बढ़ जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से बोर्ड की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों के लिए आवश्यक मानव बल और तकनीकी क्षमता विस्तार संभव होगा। प्रदूषण घटाने की निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।

प्रदेश सरकार ने निवेश के आधार पर उद्योगों के 12 स्लैब घटाकर अब सात कर दिए हैं। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक वाले उद्याेगों के तीन के बजाय अब एक ही स्लैब होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By • Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By • Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By • Dec 9, 2025

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By • Dec 9, 2025

कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल

वाराणसी से कफ सिरप तस्करी के मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था। कोलकाता से विमान से बिहार के पटना...
By • Dec 9, 2025

UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को किया था। इस परीक्षा में 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था,...
By • Dec 9, 2025

लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विजयपुर में मंगलवार देर रात एक बेकरी में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बेकरी से ऊंची लपटें उठने...
By • Dec 9, 2025

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By • Dec 9, 2025

साझा करें