0

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पारा माइनस में, 18 साल का रिकॉर्ड टूटा; बर्फबारी की चेतावनी

By Dec 9, 2025

जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन वर्षा या बर्फबारी का व्यापक असर नहीं होगा। रात के तापमान में और गिरावट जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 दिसंबर की शाम से आसमान बादलों से ढक सकता है। देर रात या 5 दिसंबर की सुबह ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 6 से 7 दिसंबर के दौरान मौसम फिर से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। 8 दिसंबर को आसमान आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादलों से घिरा रह सकता है, साथ ही ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का हल्का अंदेशा है। 9 से 13 दिसंबर तक आंशिक से सामान्य बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 14 से 15 दिसंबर को ऊच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड, पहलगाम और कुपवाड़ा में भी रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। रात का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कश्मीर घाटी के कई इलाकों और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा बना रह सकता है। विभाग ने लोगों खासकर वाहन चालकों को सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय सफर करते हुए विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

19 साल बाद आया फैसला: 4 साथियों की हत्या करने वाले CRPF जवान को 20 साल की कठोर कारावास की सजा

करीब उन्नीस वर्ष पहले अपने ही चार साथी जवानों की हत्या करने वाले सीआरपीएफ के जवान को तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, श्रीनगर दिनेश गुप्ता ने बीस वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह...
By Dec 9, 2025

उधमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 199 गिरफ्तार

उधमपुर पुलिस ने जनवरी से नवंबर 2025 तक नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता दर्ज की है। जिले में एनडीपीएस मामलों पर की गई सख्त कार्रवाई के तहत न केवल तस्करों...
By Dec 9, 2025

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज सीट विवाद: ‘जयचंद’ पर भड़के साधु-संत, आंदोलन तेज करने की तैयारी

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईडीई) में एमबीबीएस सीटों के आवंटन के विरोध में समिति का आंदोलन तेज़ हो गया है। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए हर वार्ड में इकाइयां बनेंगी।...
By Dec 9, 2025

जम्मू-कश्मीर बोर्ड की बड़ी लापरवाही: छठी कक्षा की इतिहास किताब से 16 पेज गायब, अभिभावकों ने मचाया बवाल

जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) की ओर से जारी कक्षा छह की इतिहास की पाठ्यपुस्तक में 16 पृष्ठ गायब होने से अभिभावकों में रोष और चिंता उत्पन्न हो गई है। यह मामला तब उजागर...
By Dec 9, 2025

पुंछ में सेना के JCO को आया हार्ट अटैक, खारी पोस्ट पर हुई दुखद मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी इलाके में तैनात भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) की हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई। कैप्टन (ऑर्डिनरी) तालिब हुसैन, जो हवेली तहसील के पुंछ पुलिस...
By Dec 9, 2025

75,000 किसानों के सहारे 400 करोड़ का कारोबार, जेकेएमपीसीएल की शानदार सफलता की कहानी!

जम्मू और कश्मीर दुग्ध उत्पादक सहकारी लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) एक दशक से भी कम समय में एक बीमार सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई से लाभ कमाने वाली संस्था बन गई है, जिसका सालाना कारोबार चार सौ करोड़...
By Dec 9, 2025

साझा करें