UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
By
Dec 9, 2025
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब तक 12.69 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो गए हैं। यह कुल मतदाताओं का लगभग 82 प्रतिशत है। प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब केवल 18 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा होने के लिए रह गए हैं।
उन्होंने अपील की है कि ऐसे मतदाता जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें। भारत निर्वाचन आयोग ने एसआइआर की निर्धारित समय सीमा में वृद्धि कर 11 दिसंबर कर दिया है। मतदाता इसका लाभ उठाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आगे आएं।
अगली खबरें
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को भी मिलेगी बड़ी राहत
योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी के इन 255 कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानें क्या है पात्रता
DL बनाने का एकाधिकार खत्म: यूपी में अब इन तीन कंपनियों के हाथ में कमान, जानें नया नियम
