0

पीएम आवास योजना की किश्तें रुकीं, लंढौरा में हंगामा; सभासद पति धरने पर बैठे

By Dec 9, 2025

हरिद्वार जनपद के नगर पंचायत लंढौरा में पीएम आवास योजना की किश्तें न मिलने पर सभासद पति ने कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मकानों की किश्तें जारी नहीं की गईं और नई डीपीआर भी शासन को नहीं भेजी गई। साथ ही, शौचालय निर्माण की राशि भी लंबित है।

वार्ड एक के सभासद के पति अनिल भगत ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कीरत कर्णवाल और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत धांधली की जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी हेमंत गुप्ता ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत बने करीब 936 आवासों की शासन स्तर पर जांच चल रही है। जिसकी जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पात्र लाभार्थियों को भुगतान किया जाएगा। बाद में चेयरमैन और ईओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हरिद्वार: बिरयानी ठेले के विवाद में महिला की अंगुली तोड़ी, पड़ोसी दुकानदार पर गंभीर आरोप

हरिद्वार के सिडकुल में बिरयानी के ठेले को लेकर एक महिला और पड़ोसी दुकानदार के बीच कंपटीशियन के चलते झगड़ा हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर...
By Dec 9, 2025

साझा करें