यूपी पंचायत सचिवों का ‘ब्लैक बैंड’ विरोध, ऑनलाइन हाजिरी और अतिरिक्त कार्यों से इनकार
उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघर्ष समिति ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। समिति के सदस्यों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और दूसरे विभागों के कार्यों को पंचायत सचिवों पर थोपे जाने का कड़ा विरोध किया। संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, रजनीश यादव और आशीष पटेल ने बताया कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ था।
समिति ने स्पष्ट किया कि वे पंचायत सचिवों पर थोपे गए अन्य कार्यों का भी विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया। समिति ने आगे की रणनीति भी बताई है। 5 दिसंबर को सभी पंचायत सचिव विभागीय ग्रुप छोड़ देंगे और केवल व्यक्तिगत नंबरों से कार्य करेंगे। 10 दिसंबर से पंचायत सचिव क्षेत्रीय भ्रमण भी बंद कर देंगे। यह विरोध शासन द्वारा भ्रमण के लिए दिए जाने वाले 200 रुपये साइकिल भत्ते के विरोध में भी है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल
UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
