0

हापुड़ में किसानों के साथ बड़ा धोखा: 4 करोड़ बकाया, अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू

By Dec 9, 2025

हापुड़ में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कंपनियों से ठगे गए किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। भुगतान न होने से परेशान किसानों ने कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने उनसे आलू खरीदकर 4 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।

किसानों ने बताया कि कंपनी ने मई 2025 में अनुबंध किया था, जिसके तहत किसानों को महंगे दाम पर बीज दिए गए और उपज को भी महंगे दाम पर खरीदने का वादा किया गया। हापुड़ और मेरठ के सैकड़ों किसानों ने कंपनी को आलू सौंप दिया, लेकिन भुगतान नहीं मिला। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के हस्तक्षेप पर कंपनी ने 20 लाख रुपये रोजाना किसानों के खातों में भेजने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी तोड़ दिया गया।

किसानों का आरोप है कि जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) डॉ. हरित कुमार, जिन्हें भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, वे कंपनियों का साथ दे रहे हैं और किसानों से बात तक नहीं कर रहे हैं। इस धोखे से परेशान किसान अब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक यदि मंगलवार तक समाधान नहीं निकला तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जलभराव से त्रस्त गांव, दीवारों पर लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर; पलायन को मजबूर वाल्मीकि समाज

हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के बक्सर गांव में वाल्मीकि समाज के लोग लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था ना होने से परेशान हैं। गली-मोहल्ले के साथ-साथ घरों में भी पानी भर जाता है। इस...
By Dec 9, 2025

यूपी के हापुड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकारी पट्टे की जमीन पर फर्जी बैनामा; 10 लोगों पर केस दर्ज

धौलाना तहसील में सरकारी पट्टे की जमीन को हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर जाली दस्तावेज तैयार किए और जमीन का बैनामा कर दिया। पीड़ित की शिकायत...
By Dec 9, 2025

साझा करें